DAV Primary, TGT, PGT, Lab Assistant Recruitment: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी ने डीएवी स्टाफ के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राइमरी टीचर, ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, प्री प्राइमरी टीचर, लैब असिस्टेंट, एलडीसी, यूडीसी एंड असिस्टेंट समेत कई पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट davrecruit.davcmc.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 16 सितंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 नवंबर 2026 है। यहां आप आवेदन डीएवी स्टाफ के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
DAV Primary, TGT, PGT, Lab Assistant Recruitment 2026: डीएवी प्राइमरी, टीजीटी और पीजीटी समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी
डीएवी मैनेजिंग स्टाफ के लिए क्वालिफिकेशन
डीएवी प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री जरूरी है। इसके अलावा टीटीजी, पीजीटी शिक्षक के लिए आवेदन करने के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन जाकर पढ़ें। वहीं एज लिमिट की बात करें तो पदानुसार अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
DAV Staff Rdecruitment 2027-28 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले davrecruit.davcmc.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Registration for DAV Staff Recruitment 2027–28 Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेश करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लकि करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
DAV Staff Recruitment 2026 Selection Process: डीएवी स्टाफ इन पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस
डीएवी स्टाफ के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
