किस देश में हुआ था सबसे पहले ओलंपिक, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

Current Affairs 2026: ओलंपिक गेम्स 2026 की शुरुआत 6 फरवरी को हुई थी। 22 फरवरी को इसका समापन होना है। लेकिन ओलंपिक गेम्स में दिलचस्पी लेने वाले कितने छात्र इसके इतिहास के बारे में जानते हैं। आइए आज आपको ओलंपिक गेम्स की शुरुआत और इतिहास के बारे में बताएं।

Current Affairs 2026: ओलंपिक खेल केवल एक कॉम्पटीशन नहीं है। यह सहयोग, प्रतिस्पर्धा और उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करता है। हर चार साल में आयोजित होने वाला ओलंपिक गेम का इतिहास नया नहीं है, बल्कि कई सालों पुराना है। आज से युग में चल रहे ओलंपिक गेम को आधुनिक ओलंपिक कहा जाता है, जिसकी शुरुआत 1896 में हुई थी। लेकिन बता दें कि ओलंपिक का इतिहास इससे भी अधिक पुराना है। 6 फरवरी 2026 में ओलंपिक विंटर गेम्स की शुरुआत हो गई है, जो 22 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस बीच जिन छात्रों को ओलंपिक गेम्स आदि देखने में दिलचस्पी है, उन्हें इसके बारे में बता होना भी आवश्यक है। आइए आपको आज ओलंपिक गेम्स की शुरुआत के बारे में विस्तार में बताएं।

First Olympics held in Which Country

किस देश में हुआ था सबसे पहले ओलंपिक, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

कब हुई थी ओलंपिक गेम्स की शुरुआत?

ओलंपिक गेम्स की शुरुआत प्राचीन यूनानियों द्वारा 776 ईसा पूर्व ओलंपिया शहर (दक्षिण-पश्चिम ग्रीस) में की गई थी। देवता ज्यूस के सम्मान में इस खेल की शुरुआत की गई थी, और तब से ही यह चला आ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस खेल का आयोजन हर 4 साल में एक बार किया जाता था। इस प्रकार यह 12 शताब्दियों तक चला। लेकिन 393 ईस्वी में सम्राट थियोडोसियस प्रथम ने इसे समाप्त कर दिया।

End of Feed