CUET UG Result 2023 Today: आज इस समय सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2023, 11:43 AM IST

CUET UG Result 2023 Today: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज यानी 15 जुलाई को किसी भी वक्त सीयूईटी यूजी के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CUET UG Result 2023 Today: CUET UG के रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 15 जुलाई 2023 को किसी भी वक्त यूजी का रिजल्ट जारी कर (CUET UG Result) सकता है। बीते दिन यूजीसी के चेयरमैन ट्वीट कर छात्रों को सूचित किया था कि, यूजी के परिणाम 15 जुलाई 2023 को जारी (CUET UG Result 2023) किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CUET UG Result 2023 Today

CUET UG Result 2023 Today: यहां चेक करें सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

उम्मीद है कि, रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इस बार सीयूईटी यूजी की परीक्षाएं मई से जून के बीच आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि परीक्षा में केवल 14 लाख छात्र ही शामिल हो पाए थे। वहीं अब अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप चेक कर सकेंगे।

End of Feed