CUET UG Result 2023, cuet.samarth.ac.in: बिग अपडेट! कल इस समय सीयूईटी यूजी के परिणाम, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2023, 06:56 PM IST

CUET UG Result 2023, cuet.samarth.ac.in: सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कल यानी 09 जुलाई 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

CUET UG Result 2023, cuet.samarth.ac.in: इस बार सीयूईटी यूजी 2023 की परीक्षाएं 21 मई से 21 जून तक आयोजित की गई थी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए कुल 36 हजार 242 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण (CUET UG Result) करवाया था। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी की रिजावइज्ड आंसर की जारी (CUET UG Result 2023) की थी। उम्मीद है कि, रिजल्ट से एक दिन पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

CUET UG Result 2023

CUET UG Result 2023: यहां चेक करें सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

CUET UG Result 2023: यहां चेक करें सीयूईटी यूजी रिजल्ट

  • CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Result: अंडर ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला

CUET UG की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के अंडरग्रेजुएट कॉलेजों में यूजी कोर्सेज के लिए दाखिला ले सकेंगे। ध्यान रहे अब आप बिना सीयूईटी परीक्षा के किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकते हैं।

CUET UG Result 2023: इतने लाख पंजीकरण

इस वर्ष सीयूईटी यूजी की परीक्षा के लिए कुल 14 लाख 90 हजार अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से करीब 13 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें यूजी कोर्स में दाखिला हेतु सीयूईटी की परीक्षाएं बीते वर्ष से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।

End of Feed