CUET UG Answer Key 2025 Release Date (क्या 2025 में CUET UG उत्तर कुंजी जारी की गई है?): सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सायूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है । जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी यूजी आंसर-की 2025 पीडीएफ की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि
CUET UG Answer Key 2025
CUET UG Answer Key 2025 Date: दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
सीयूईटी यूजी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। बता दें कि प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा और साथ ही अपनी आपत्ति का समर्थन करने वाले सहायक दस्वातेज भी सबमिट करने होंगे।
How to download CUET UG Answer Key 2025
- सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट
सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीयूईटी यूजी परीक्षा में इस साल 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि सीयूईटी यूजी आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
