CUET UG Revised Answer Key 2023: जारी हुई सीयूईटी यूजी की संशोधित आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 2, 2023, 02:09 PM IST

CUET UG Revised Answer Key 2023, CUET UG 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी परीक्षा की संशोधित प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर आज जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Revised Answer Key 2023, CUET UG 2023: सीयूईटी परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG Exam 2023) की संशोधित आंसर-की जारी कर दी है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से सीयूईटी यूजी आंसर-की 2023 (CUET UG Answer Key 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Revised Answer Key 2023

CUET UG Revised Answer Key 2023

CUET UG Exam 2023: कई चरणों में हुई परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा 21 मई से 23 जून तक कुल 9 चरणों में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 387 और विदेश के 24 शहरों में हुई थी। जारी सूचना के अनुसार, इस साल सीयूईटी यूजी परीक्षा 14.90 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

End of Feed