एजुकेशन

CUET UG 2026 Exam Postponed: स्थगित हुई 28 मई को होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा, इस वजह से NTA ने लिया एग्जाम पोस्टपोन करने का फैसला

CUET UG 2026 Exam Postponed: एनटीए ने भारत सरकार द्वारा ईद ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की तारीख में बदलाव के चलते 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 की परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

Image

CUET UG 2026 Exam Postponed (Photo - AI)

CUET UG 2026 Exam Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 28 मई को होने वाली परीक्षा के संबंध में है। जारी नोटिस के अनुसार, भारत सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। एनटीए द्वारा जल्द ही सीयूईटी यूजी 2026 की नई परीक्षा तिथि (CUET UG 2026 Exam Date) की घोषणा की जाएगी।

28 मई की दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं स्थगित

एनटीए द्वारा 24 मई 2026 को जारी किए गए पब्लिक नोटिस के अनुसार, यह फैसला भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (DoPT) द्वारा 22 मई 2026 को जारी किए गए कार्यालय ज्ञापन के मद्देनजर लिया गया है। इस आदेश के तहत 28 मई 2026 को दोनों शिफ्ट में होने वाली CUET UG की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

क्यों टालनी पड़ी परीक्षा की तारीख?

दरअसल, पहले देशभर में बकरीद (Id-ul-Zuha) की आधिकारिक छुट्टी 27 मई के लिए निर्धारित थी, लेकिन केंद्र सरकार के नए नोटिफिकेशन के बाद इस अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया। चूंकि यह एक राष्ट्रीय अवकाश है और लाखों छात्र इस त्योहार को मनाते हैं, इसलिए छात्रों की सहूलियत और परिवहन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए एजेंसी ने उस दिन कोई भी पेपर न कराने का निर्णय लिया।

कब होगी सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026?

नोटिस में साफ बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 28 मई को होने वाली थी, उनके लिए नई डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। प्रभावित छात्रों को उनके नए परीक्षा केंद्र और तिथि की जानकारी उचित समय पर दे दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

लेटेस्ट अपडेट यहां करें चेक

एनटीए ने सभी छात्रों को परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट और सीयूईटी पोर्टल चेक करने की सलाह दी है। आवश्यकता होने पर छात्र हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in

CUET पोर्टल - cuet.nta.nic.in

हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) - 011-40759000

आधिकारिक ईमेल आईडी (Email ID) - cuet-ug@nta.ac.in

यदि किसी छात्र को परीक्षा के स्थगन या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई दिक्कत या समस्या है, तो वे सीधे दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article