CUET-UG 2026: NTA ने री-अलॉटमेंट प्रोसेस किया पूरा, 16681 कैंडिडेट्स को मिला एग्जाम देने के लिए पसंदीदा शहर, ले जाने होंगे नए एडमिट कार्ड

CUET-UG 2026 | Re-allocation Window Update: री-अलॉटमेंट विंडो के जरिए सेंटर बदलने के लिए अप्लाई करने वाले 16,681 कैंडिडेट्स में से ~92% (15,340) को उनकी चुनी हुई दूसरी पसंद का सेंटर सफलतापूर्वक अलॉट कर दिया गया है।

CUET-UG 2026 | Re-allocation Window Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में उन उम्मीदवारों के लिए CUET UG 2026 सेंटर री-अलॉटमेंट विंडो खोली थी, जो एग्जाम सिटी से खुश नहीं थे। ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और आज जारी नए अपडेट के अनुसार, 16,681 कैंडिडेट्स को उनके पसंद का शहर एग्जाम देने के लिए एलॉट किया गया है। इसके अलावा नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और अब इन्हें cuet.nta.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

CUET UG 2026

ध्यान रहे, कैंडिडेट्स परीक्षा सेंटर पर सिर्फ नया एडमिट कार्ड ही साथ ले जाएं। पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं है।

End of Feed