CUET UG 2023 Exam City Slip: फेज-3 सिटी इंटिमेशन स्लिप आज हो सकती है जारी, cuet.samarth.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 24, 2023, 10:51 AM IST

CUET UG 2023 Exam City Slip: फेस-3 परीक्षा 29 मई से 2 जून तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने विवरण जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2023 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 24 मई, 2023 यानी आज CUET 2023 फेज-3 (CUET UG 2023 Exam City Slip) सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। परीक्षार्थियों को CUET 2023 (CUET UG 2023 Exam) फेज- 3 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर जाना चाहिए। एनटीए 29 मई से 2 जून, 2023 तक सीयूईटी 2023 फेस- 3 परीक्षा (CUET UG Exam) आयोजित करेगा। एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने का उद्देश्य छात्रों को आवंटित शहर के बारे में जागरूक करना है ताकि वे अंतिम समय की परेशानी से बचकर परीक्षा केंद्र पर पहले ही पहुंच सकें। अग्रिम शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना चाहिए।

CUET UG 2023 Exam, CUET UG 2023, CUET UG Exam

CUET UG 2023 Exam City Slip: फेज-3 सिटी इंटिमेशन स्लिप आज हो सकती है जारी।

फेस-3 परीक्षा 29 मई से 2 जून तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने विवरण जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके सीयूईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर अपने संबंधित विषय की तारीखों की जांच कर सकते हैं। आवेदकों को परीक्षाओं के दिन वैध आईडी प्रूफ के साथ एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लानी होगी।

End of Feed