CUET UG 2023, CUET UG Admit Card 2023: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG Admit Card 2023
CUET UG Exam Date 2023: कब होगी सीयूईटी परीक्षा
सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन अब 15 जून, 16 जून और 17 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा में 23896 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 21 मई से 31 मई और 1 जून से 14 जून तक हुई सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल 26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दिया गया था
CUET UG Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात
सीयूईटी यूजी परीक्षा पंजाबी, तमिल, हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी और गुजराती समेत 13 भाषाओ में आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशानिर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download CUET UG Admit Card 2023
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- फिर सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- फिर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET UG 2023: यहां करें संपर्क
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर स्टूडेंट्स एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या cuet-ug@nta.ac.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
