CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

CUET PG Exam 2024, CUET PG Application 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। योग्य अभ्यर्थी pgcuet.samarth.ac.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

CUET PG Exam 2024, CUET PG Application 2024: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी पीजी 2024 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर 24 जनवरी तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CUET PG 2024

CUET PG 2024

CUET PG Exam 2024 Date: मार्च में होगी परीक्षा

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, सीयूईटी पीजी एग्जाम का आयोजन 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और फिर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी किया जाएगा।

End of Feed