CUET PG City Slip 2025: इस वेबसाइट पर आएगी सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG City Slip 2025: सीयूईटी पीजी का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, 12:30 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

CUET PG City Slip 2025: सीयूईटी पीजी एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रैजुएट (CUET PG) की सिटी स्लिप किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CUET PG City Slip 2025

CUET PG Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, 12:30 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी। जारी सूचना के अनुसार, इस साल सीयूईटी पीजी के लिए कुल 4,12,024 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। हालांकि, एडमिट कार्ड से पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी।

End of Feed