CUET PG Admit Card 2023: जारी हुआ सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड, cuet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2023, 12:29 PM IST

CUET PG Admit Card 2023 Released at cuet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां अपना पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2023 Released at cuet.nta.nic.in: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in, nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया (CUET PG Admit Card 2023) गया है। यहां अपना पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी पहले फेज की परीक्षा 5 जून से 17 जुलाई 2023 तक आयोजित (CUET PG Admit Card) की जाएंगी। हालांकि प्रवेश पत्र 5 जुलाई से 8 जुलाई 2023 तक की परीक्षा के लिए जारी किया गया है।

CUET PG Admit Card 2023

CUET PG Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड

बता दें परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 8 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक निर्धारित है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं तीसरी पाली की परीक्षा 3:30 से 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। यहां अपना पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed