CUET PG 2026 का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी, यहां देखें कब-कब होगी परीक्षा

CUET PG 2026 Exam Time Table: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज अपना टाइम टेबल देख सकते हैं।

CUET PG 2026 Exam Time Table: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) के का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। NTA के अनुसार, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन अगले महीने यानी मार्च से शुरू हो जाएगा। अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में विभिन्न विषयों के पीजी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 21 दिन तक किया जाएगा, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले लाखों छात्र शामिल होंगे। इतना ही नहीं, परीक्षा का आयोजन एक नहीं बल्कि 2 से तीन शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।

CUET PG 2026

सीयूईटी पीजी 2026 की परीक्षा शेड्यूल जारी

कब से शुरू होगी CUET PG 2026 परीक्षाएं

एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, CUET PG 2026 का आयोजन 6 मार्च से किया जाएगा। इस दौरान परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12,13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 मार्च को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं। बता दें कि सीयूईटी पीजी की शुरुआत पहली शिफ्ट में योग यानी COQP21 परीक्षा के साथ होगी।

End of Feed