CUET 2023: मणिपुर में 29 मई से होगी सीयूईटी परीक्षा, श्रीनगर में अस्थाई परीक्षा केंद्र पर हो रहा विचार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 19, 2023, 08:44 PM IST

CUET 2023 Exam: सीयूईटी परीक्षा का आयोजन मणिपुर में हिंसा को देखते हुए 29 मई से होने की संभावना है। इसके लिए छात्रों को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। यूजीसी के अध्यक्ष ने भी इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की है।

CUET 2023: यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य में साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 29 मई से आयोजित की जायेगी। यूजीसी के अध्यक्ष कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) उन उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए श्रीनगर में अस्थाई सीयूईटी केंद्र स्थापित करने पर विचार कर रही है, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर परीक्षा केंद्र आवंटित हुए हैं।

CUET Exam 2023

CUET Exam 2023

उन्होंने बताया कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य में सीयूईटी 29 मई से आयोजित किया गया था और परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प अब भी छात्रों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि मणिपुर में इस महीने के प्रारंभ में हिंसा के कारण परीक्षा को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है और छात्रों के पास परीक्षा केंद्र में बदलाव का विकल्प होगा।

End of Feed