CTET 2026 : सीटीईटी 2026 के लिए करेक्शन विंडो खुली, जानें कब है आवेदन में सुधार की लास्ट डेट

सीटीईटी आवेदन में ऑनलाइन करेक्शन सुविधा 15 जून से लेकर 18 जून तक उपलब्ध है। इस दौरान उम्मीदवार अपनी पर्सनल डीटेल्स और चुने हुए कोर्स या फिर पेपर में बदलाव कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 18 जून है और इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CTET September 2026 Correction Window : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन में करेक्शन की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड ने एक नोटिस भी जारी किया है। अगर आपने भी सीटीईटी के लिए आवेदन किया है और अप्लाई करने के दौरान फॉर्म में गलती हुई है तो आप वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। 18 जून 2026 तक ये करेक्शन विंडो खुली रहेगी।

CTET September Exam Correction Window

CTET September Exam Correction Window

सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है जिसके मुताबिक सीटीईटीका 22वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। पहले ही बताया गया था कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन में संशोधन करने का मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन करेक्शन सुविधा 15 जून से लेकर 18 जून तक उपलब्ध है। इस दौरान उम्मीदवार अपनी पर्सनल डीटेल्स और चुने हुए कोर्स या फिर पेपर में बदलाव कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 18 जून है और इसके बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

End of Feed
Latest News