CTET Re-Exam Date 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी (CTET 2026) सीटेट सत्र 2026 के तहत पेपर 2 को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है। यह फैसला मुख्य रूप से बिहार के वैशाली जिले के कुछ परीक्षा केंद्र में परीक्षा रद्द किए जाने की वजह से लिया गया है। सीबीएसई ने इस घटना को लेकर कहा था कि किसी भी उम्मीदवार के साथ अन्याय न हो, इसे ध्यान में रखते हुए री-एग्जाम करावाया जा रहा है।
CTET री-एग्जाम की डेट जारी
कब हुई थी सीटेट 2026 की परीक्षा
बता दें कि CBSE ने CTET के 21वें संस्करण का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया था। बता दें कि सीटेट परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 के अनुसार आयोजित की जाती है। पेपर 2 के समय पर बिहार के वैशाली के कुछ परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक दिक्कतों के चलते परीक्षा को रद्द किया गया था। इस कारण हजारों उम्मीदवारों को पेपर 2 दिए बिना ही घर लौटना पड़ा। उम्मीदवारों की निराशा को देखते हुए हुए सीबीएसई ने उन्हें पुनः परीक्षा देने का मौका दिया है।
किन परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम हुआ था रद्द
CBSE द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पेपर 2 जिन परीक्षा केंद्रों पर रद्द किया गया था, उसमे लक्ष्य अकादमी, बरडीहा, पातेपुर, वैशाली (हाजीपुर) और सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर, केशोपुर, पोस्ट ऑफिस बलुका राम, वैशाली केंद्र शामिल है। बताया जा रहा है कि इन सभी केंद्रों पर पेपर-1 और पेपर 2 की व्यवस्था पूरी तरह से नहीं हो पाई थी, जिस कारण पेपर 2 को रद्द करना पड़ा था।
कब होगा CTET Paper-2 का री-एग्जाम
जानकारी के अनुसार, सीटेट पेपर 2 का आयोजन नए परीक्षा पत्र के साथ 1 मार्च 2026 यानी रविवार को किया जाएगा। बता दें कि जिन उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई थी केवल उन्हें ही री-एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा।
कब जारी होगा सीटेट पेपर 2 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड
सीटेट पेपेर 2 का री-एग्जाम के एडमिट कार्ड सीबीएसई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर डाउनलोड करर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
