CTET July 2024: सीबीएसई सीटीईटी जुलाई एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

CTET July 2024, CBSE CTET 2024: सीबीएसई सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ctet.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

SECTET July 2024, CBSE CTET 2024: सीटीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सीबीएसई सीटीईटी 2024 (CBSE CTET 2024) के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर आज यानी 2 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CTET July 2024: सीबीएसई सीटीईटी जुलाई एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

CBSE CTET Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई 2024 (रविवार) को 20 भाषाओं में किया जाएगा। यह परीक्षा देश के 136 शहरों में सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवलों को हल करने के लिए 2:30 घंटे का समय मिलेगा।

End of Feed