CTET 2024 Answer Key and Result Date: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स कमर कस लें। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2024 परीक्षा का आंसर की जारी होने वाली है। सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आंसर की आज यानी 16 जुलाई 2024 को जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स CBSE CTET 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।
सीटीईटी 2024 आंसर की
सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को हुआ था। अब परीक्षा की आंसर की किसी भी वक्त जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे।
CTET July 2024 Answer Key ऐसे करें चेक
- सीटीईटी 2024 आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद CBSE CTET Answer Key 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Check Here के लिंक पर जाना होगा।
- अब अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकेंगे।
- आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं।
CTET Answer Key पर ऑब्जेक्शन
सीटीईटी की आंसर की जारी होने के साथ ही आंसर की पर आपत्ति जताने का विकल्प भी खुल जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर ही आंसर की ऑब्जेक्शन का लिंग एक्टिव होगा। आंसर पर ऑब्जेक्शन करते समय कैंडिडेट्स को सटीक सबूत पेश करना होगा। आंसर की पर आपत्तियां दर्ज होने के बाद परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा इसे सॉल्व किया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट जारी होगा।
ये भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Pre DElEd का रिजल्ट यहां करें चेक
सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई गई है। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखा जाए तो सीटीईटी 2024 का रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद भी कैंडिडेट्स ctet.nic.in वेबसाइट से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
