CTET Paper 1 & 2 Answer Key, Sarkari Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET Answer Key, Result 2023
CBSE CTET Exam Result 2023: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक दो शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा देश में 136 शहरों के 3,121 केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी। इस साल सीटीईटी परीक्षा के लिए कुल 29,03,903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में लगभग 23 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे।
CTET Answer Key 2023: कब आएगा रिजल्ट व आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट सितंबर में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट से पहले आंसर-की जारी की जाएगी। इस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होगा।
CTET Minimum Qualifying Marks 2023: सीटीईटी मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स
सीबीएसई सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत यानी 150 में से 90 अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी को 55 प्रतिशत यानी 82.50 अंक हासिल करना अनिवार्य है।
CBSE CTET Exam 2023: किसके लिए कौन सी परीक्षा
सीटीईटी पेपर 1 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
