CBSE CTET Answer Key 2024, CTET Paper I and II Answer Key 2024: सीटीईटी एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की आंसर-की (CTET January Answer Key 2024) बहुत जल्द जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Answer Key 2024
CBSE CTET Exam 2024: ऑफलाइ मोड में हुई परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को दो शिफ्ट में किया गया। यह परीक्षा देश के 135 शहरों में ऑफलाइन मोड में हुई। इस साल सीटीईटी एग्जाम के लिए लगभग 2 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी बेसब्री से सीटीईटी आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।
CBSE CTET Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सीटीईटी आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।
How to download CTET Answer Key 2024
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सीटीईटी आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
सीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे फरवरी या मार्च में जारी किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
