CTET July Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड की Direct Link, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

CTET July Admit Card 2024 Download Link at ctet.nic.in: सीबीएससी सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

CTET July Admit Card 2024 Download Link at ctet.nic.in: सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड (CTET July Admit Card 2024) किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड (CTET Admit Card 2024 Download Link) कर सकेंगे।

CTET July Admit Card 2024

CTET July Admit Card 2024

CTET Admit Card 2024 Kab Aayega: सीटीईटी एडमिट कार्ड कब आएगा

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई 2024 (रविवार) को देश के 136 शहरों में होगी। सीटीईटी पेपर 2 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। बता दें कि सीटीईटी एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

End of Feed