CTET Admit Card 2024 Kab Aayega (CTET एडमिट कार्ड 2024 सरकारी रिजल्ट): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उफलब्ध करवा दी जाएगी।
CTET Admit Card 2024 Date
CTET Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 15 दिसंबर 2024 (रविवार) को देशभर के 136 शहरों में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
CTET Admit Card 2024 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
How to download CTET Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE CTET Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 मैथ्स और एनवायरमेंटल स्टडीज से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। जबकि, पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट और पेडागॉजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 के अलावा मैथ्स / साइंस / सोशल साइंस से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
