CTET 2022 Exam Date, Download Here Admit Card: सीटीईटी 2022 परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी वक्त केंद्रीय पात्रता परीक्षा CTET 2022 की तारीख घोषित कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीटीईटी परीक्षा को लेकर बोर्ड की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान परीक्षा की तारीख को लेकर बड़ा फैसला लिया (CTET Admit Card 2022) गया है। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार सीटीईटी परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परीक्षा से 10 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
सीटीईटी 2022 परीक्षा को लेकर बिग अपडेट
इस बार सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए 31 अक्टूबर 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 24 नवंबर तक का समय दिया गया था। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक का समय दिया गया था। बता दें सीटीईटी परीक्षा सालभर में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार सीबीएसई व सरकारी स्कूलों में शिक्षक की भर्ती के लिए पात्र माने जाते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
CTET Admit Card 2022, ऐसे डाउनलोड करें सीटीईट का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।CTET Admit Card Download, ऐसे डाउनलोड करें सीटीईटी 2022 का एडमिट कार्ड
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवनार्य होगा। यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटोग्राफ से आपका चेहरा मैच नहीं होता है, तो परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी हाल में एंट्री नहीं दी जाएगी। वहीं प्रवेश पत्र जारी होने के बाद यदि इसमें नाम, पिता का नाम या पंजीकरण संख्या में कहीं कोई श्रुटि पाई जाती है तो मेल कर बोर्ड को सूचित करें।
