CSIR UGC NET Result 2024: CSIR ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप, लेक्चरशिप के लिए नतीजे किए जारी, csirhrdg.res.in से करें चेक

CSIR UGC NET Result 2024 Release Date Pdf Download: सीएसआईआर ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार csirhrdg.res.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट चेक सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2024 Pdf Download: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर अपने स्कोर और रैंक देख सकते हैं। बता दें, वेबसाइट पर पीडीएफ फाइल के रूप में श्रेणी-वार प्रारूप में परिणाम उपलब्ध हैं। आप खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी इन रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2024

सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2024 (image - meta ai)

CSIR UGC NET Result 2024 Cut off

NTA ने प्रत्येक श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। CSIR JRF Scheme के तहत कुल 1,963 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अर्हता प्राप्त की है और वे UGC द्वारा निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने के अधीन सहायक प्रोफेसर पदों के लिए भी पात्र हैं।

End of Feed