CSIR UGC NET Result 2024(OUT): जारी हुआ सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

CSIR UGC NET Result 2024 Declared at csir.nta.ac.in: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2024 Declared at csir.nta.ac.in: सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट का इतंजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट (CSIR NET Result 2024) आज यानी 12 सितंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Result 2024

CSIR UGC NET Result 2024

CSIR UGC NET Result 2024: जुलाई में हुई थी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जुलाई, 26 जुलाई और 27 जुलाई 2024 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 8 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। इस आंसर- पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद 11 सितंबर को फाइनल आंसर-की जारी हुई। जबकि, आज एनटीए ने इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

End of Feed