CSIR UGC NET Registration 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, csirnet.nta.nic.in पर करें अप्लाई

CSIR UGC NET December Registration 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December Registration 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक कल यानी 7 अक्टूबर 2026 से एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी 5 नवंबर 2026 है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 10 से 12 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। यहां आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December Exam Date 2026

CSIR UGC NET December Exam Date 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए करें आवेदन

CSIR UGC NET December Registration 2026

  • आवेदन की तिथि (Application Begin)- 7 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 5 नवंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट - 5 नवंबर 2026
  • एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन की डेट - 10 से 12 नवंबर 2026

End of Feed