CSIR UGC NET Final Answer Key 2025: जारी हुई सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

CSIR UGC NET Final Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

CSIR UGC NET Final Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 20 अगस्त को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से फाइनल आसंर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीएसआईआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET Final Answer Key 2025

CSIR UGC NET Final Answer Key 2025

सीएसआईआर यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 28 जुलाई 2025 को ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 3 अगस्त तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद अब फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सीएसआईआर यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की 2025 डाउलनोड कर सकते हैं।

End of Feed