CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection Last Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CSIR UGC NET Answer Key 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 1 अगस्त 2025 को जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा के उत्तर कुंजी जारी कर (CSIR UGC NET Answer Key) दी थी। वहीं यहां आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख आज यानी 3 अगस्त 2025 को है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों किसी प्रश्न पर संदेह है तो वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना ऑब्जेक्शन कर सकते हैं।
CSIR UGC NET Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की पर आज ऑब्जेक्शन की आखिरी तारीख
CSIR UGC NET Answer Key 2025: कब हुई थी सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और विश्वविद्यालयों में लेक्चररशिप (एलएस) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आंसर की पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection: आंसर की पर कैसे करें आपत्ति
- सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection लिंक पर क्लिक करें।
- यहां आपको जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करवानी है कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको प्रश्नानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब प्रश्न को सेलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक करें।
CSIR UGC NET Answer Key: ऑब्जेक्शन शुल्क अनिवार्य
यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थी को प्रश्नानुसार 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे यह नॉन रिफंडेबल फीस है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक किया जाएगा। इसकी के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
CSIR UGC NET Result 2025 Date: कब जारी होगा रिजल्ट
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो इस माह के अंत तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
