CSIR NET 2025 Application Correction Window Opens: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज शनिवार, 28 जून, 2025 से CSIR UGC NET 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो को खोल दिया है। यानी अब आप वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए अपने आवेदन फॉर्म में सुधार/ संशोधन कर सकते है, इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाने की जरूरत होगी।
सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए फॉर्म में करें सुधार (Image - Socio Pulse AI)
इससे पहले, आवेदन में सुधार करने की अवधि 25 जून से 26 जून, 2025 तक निर्धारित की गई थी।
क्या है डेडलाइन
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 29 जून, 2025 को रात 11:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं। यानी केवल आज और कल दो दिन का समय है। NTA ने कहा कि एक बार सुधार विंडो बंद हो जाने के बाद, आगे इस तरह की फैसिलिटी नहीं दी जाएगी।
ध्यान से करें बदलाव
एजेंसी ने यह भी कहा था कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई जानकारी जैसे नाम, संपर्क विवरण/पता, श्रेणी, PwD स्थिति, शैक्षिक योग्यता विवरण, जन्म तिथि, परीक्षा शहरों का विकल्प आदि को अंतिम माना जाएगा, और सुधार अवधि के बंद होने के बाद ऐसे विवरणों में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
CSIR NET 2025: आवेदन में सुधार कैसे करें?
CSIR NET 2025 Application Correction Window तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं
- होम पेज पर, CSIR UGC NET June Exam 2025 के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपने आवेदन पर जाएं और आवश्यकतानुसार सुधार करें।
- ध्यान से समीक्षा करें और सबमिट करें।
CSIR NET 2025 Exam Date
परीक्षा का आयोजन 26 से 28 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा, परीक्षा द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) माध्यम में होगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (CBT) मोड में होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) के साथ तीन भाग होंगे।
