CSIR NET Admit Card 2025: सीएसआईआर नेट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप (CSIR NET Exam City Slip 2025) जल्द ही जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
CSIR NET Admit Card 2025
CSIR NET Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
सीएसआईआर नेट एग्जाम का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CSIR NET Admit Card 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR NET Admit Card 2025: इस बात का रखें ध्यान
एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
