CSIR NET Admit Card 2023: जारी हुआ सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 4, 2023, 12:24 PM IST

CSIR NET Admit Card 2023, CSIR UGC NET Admit Card 2023: सीएसआईआर यूजीसी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR NET Admit Card 2023, CSIR UGC NET Admit Card 2023: सीएसआईआर यूजीसी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (CSIR UGC NET Admit Card 2023) जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

CSIR NET Admit Card 2023

CSIR NET Admit Card 2023

CSIR UGC NET Exam 2023: कब होगी परीक्षा

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 साइकिल के लिए परीक्षा का आयोजन 6 जून, 7 जून और 8 जून को ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 180 मिनट यानी तीन घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में होगी।

End of Feed