CSEET June 2026 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा आयोजित की गई कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET June 2026) जून सेशन 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट है। ICSI द्वारा परीक्षा के रजिल्ट की घोषणा की डेट और टाइम जारी कर दिया गया है। ICSI द्वारा कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर की जाएगी, जिसे छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों में डाउनलोड कर पाएंगे।
CSEET June 2026 Result (Photo - AI)
कब जारी होगा CSEET June 2026 Result?
CSEET June 2026 परीक्षा के रिजल्ट को लेकर इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसके अनुसार, रिजल्ट की घोषणा 15 जुलाई यानी आज से 2 दिन बाद दोपहर 2 बजे की जाएगी। नतीजे सीधा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएं, जिसे छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - JNU UG Admission 2026: जेएनयू में यूजी और सर्टिफिकेट कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता, नियम और अन्य डिटेल्स
कब हुई थी CSEET June परीक्षा?
आईसीएसआई द्वारा कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट 2026 का आयोजन 1 जून से 4 जून के बीच किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र लगातार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होने वाला है।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
ICSI के नियमों के अनुसार, सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे और सभी विषयों के कुल अंक मिलाकर उन्हें कम से कम 50 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होगी। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 4 पेपर होते है। इन पेपरों में ऊपर दी गई दोनों शर्तों को पूरा करना छात्र के लिए जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MDSU Admission 2026: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन की डेडलाइन आगे बढ़ी, इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग
कैसे डाउनलोड करें ICSI CSEET June 2026 Result?
स्टेप 1 - CSEET June रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ICSI CSEET June 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 4 - सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपके नतीजे आ जाएंगे।
स्टेप 5 - उम्मीदवार अपने परिणामों का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
उम्मीदवारों को बता दें कि आईसीएसआई द्वारा अलग से स्कोरकार्ड की कोई कॉपी जारी नहीं की जाएगी। 15 जुलाई को जारी रिजल्ट ही अंतिम होगा, इसलिए उसका पीडीएफ और प्रिंट आउट लें और उस संभाल कर रखें। क्योंकि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आपको उसकी आवश्यकता होगी।
