MDSU Admission 2026: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। अभी तक जो उम्मीदवार ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए किसी वजह से अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं है, यह उनके लिए एक आखिरी मौका है। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया है। इसका अर्थ यह है कि छात्रों के पास 12 दिन का समय बाकी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कब से शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया
जैसा कि हमने बताया कि यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्र 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद 27 जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें विभिन्न संकायों में उम्मीदवार प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - MTET Admit Card 2026 Released: मेघालय टीईटी परीक्षा का एडमि कार्ड, megeducation.gov.in पर करें डाउनलोड, देखें एग्जाम पैटर्न
इन कोर्स में ले पाएं छात्र एडमिशन
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में अनेकों कोर्स का संचालन किया जाता है। इन कोर्स में बीएससी, बीफार्मा, एमकॉम, बीए, एमएससी, एमए, एमसीए, एमटेक, जर्नलिज्म एंड कंप्यूनिकेशन, योग, सोशल वर्क, लाइब्रेरी साइंस आदि समेत कई विभिन्न विषयों में यूपी और पीजी कोर्स शामिल है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी ऑफर किए जाते हैं, जिसकी संपूर्ण जानकारी आपको यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।
कैसे करें प्रवेश के लिए आवेदन
स्टेप 1 - MDSU में प्रवेश के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mdsuajmer.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यहां दिए गए यूजी, पीजी एडमिशन लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करेंगे।
स्टेप 4 - रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरना है।
स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 - भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BSEB Deled Institute List Released: बिहार Deled कोर्स में लेने जा रहे हैं एडमिशन, तो पहले चेक करें मान्यता प्राप्त संस्थानों की लिस्ट
किन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
अगर आप यूजी कोर्स में प्रवेश ले रहे हैं तो -
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि है तो)
अगर आप पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं तो ऊपर दिए गए दस्तावेजों के साथ आपको ग्रेजुएशन की मार्कशीट एड करनी होगी।
