CSBC Bihar Constable Admit Card 2026: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC), बिहार द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित होंगे, जिसे वह रजिस्ट्रेश के दौरान क्रिएट किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले सीएसबीसी द्वारा शहर सूचना पर्ची यानी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
CSBC Bihar Constable Admit Card 2026
कब होगी बिहार कांस्टेबल परीक्षा 2026
सीएसबीसी द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, बिहार में 4,236 पदों पर कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून को किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा राज्य के 38 जिलों में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड द्वारा हाल ही में परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने तिथियों का ऐलान किया गया है। इसके अनुसार, 14 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 8 जून को जारी किए जाएंगे। उसी अनुसार, 17 जून को आयोजित होन वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 11 जून को जारी किए जाएंगे। बता दें कि रात 12 बजते ही उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
कैसे करें बिहार कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड?
स्टेप 1 - बिहार कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कांस्टेबल एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - इस पेज पर उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। ताकि उन्हे भर्ती परीक्षा के संबंधित सारी जानकारी मिलती रहे।
