COMEDK 2026 Result: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट comedk.org पर जारी, ऐसे चेक करें रैंक और स्कोरकार्ड

COMEDK 2026 Result: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों संघ द्वारा आयोजित किए गए एंट्रेंस टेस्ट 2026 का रिजल्ट comedk.org पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आसान चरणों में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

COMEDK 2026 Result: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों संघ (COMEDK) द्वारा शाम 4 बजे अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2026 (UGET 2026) के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट रैंक के साथ छात्र अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जारी किया गया है। लॉगिन विवरण का इस्तेमाल करते हुए परिणाम चेक किए जा सकते हैं।

COMEDK 2026 Result

COMEDK 2026 Result

कब हुई थी परीक्षा?

COMEDK द्वारा परीक्षा का आयोजन 9 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों से कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें 60 प्रश्न फिजिक्स, 60 केमिस्ट्री और 60 प्रश्न गणित के पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। बता दें कि परीक्षा के संपन्न होने के बाद 16 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 मई थी। इसके बाद 23 मई को अंतिम आंसर की जारी की और अब 29 मई को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

End of Feed