CMAT Final Answer Key 2023,cmat.nta.nic.in: सीएमएटी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सामान्य प्रबंधन परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in, nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि, आज यानी 5 जून 2023 को शाम तक रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। यहां आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
CMAT Final Answer Key 2023: यहां डाउलोड करें सीएमएटी फाइनल आंसर की
बता दें इस बार सीएएमएटी 2023 की परीक्षा 04 मई को आयोजित की गई थी, इसके लिए कुल 75 209 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से कुल 58 हजार 35 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रोविजनल आंसर की 12 मई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 14 मई तक का समय दिया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
CMAT Final Answer Key 2023: डाउनलोड करें आंसर की
- cmat.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA CMAT Final Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
ऊपर दिए इस आसान स्टेप के जरिए आंसर की आप डाउनलोज कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाई गई थी, इस पर विचार किया गया है।
