CMAT 2026 Exam : NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज देशभर के अलग-अलग शहरों में कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट आयोजित करने जा रही है। ये परीक्षा CBT मोड में करवाई जाती है। ऐसे में हजारों छात्र इस परीक्षा में आज शामिल होने जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा में शामिल होने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इस लेख में हम परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए कुछ निर्देश लेकर आए हैं, जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
CMAT 2026 exam important guidelines
इस बात का रखें खास ध्यान CMAT Exam Guideline
किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है अपने एडमिट कार्ड पर दिए रिपोर्टिंग टाइम का सख्ती के साथ पालन करें। गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री की परमिशन नहीं दी जाएगी। ऐसे में सुरक्षा जांच से लेकर ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए छात्रों को कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।
परीक्षा केंद्र पर एंट्री के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट होना जरूरी है। इसके साथ-साथ अपना एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड जरूर साथ रखें। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या फिर पासपोर्ट हो सकता है। इसकी एक ओरिजनल कॉपी अपने साथ जरूरी कैरी करें।
परीक्षा हॉल के होते हैं ये नियम
परीक्षा केंद्र के नियम काफी सख्त होते हैं। छात्रों को यहां सिर्फ ट्रांसपेरेंट पेन, एडमिट कार्ड और फोटो आईटी या कोई अन्य पहचान पत्र लेकर जाने की ही अनुमति होती है। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, प्लूटूथ डिवाइस या फिर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैग या किताब लेकर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
अगर कोई भी छात्र इन सभी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसे एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ में लेकर आएं क्योंकि इसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा।
