CLAT Admit Card 2025 Release Date and Time: क्लैट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CLAT Admit Card 2025
CLAT Admit Card 2025 Date: कब आएगा एडमिट कार्ड
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 नवंबर तक जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download CLAT Admit Card 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर क्लैट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2025 Exam Pattern: ऐसे होगी परीक्षा
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में क्वांटिटेटिव टेक्नीक, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग से सवाल पूछे जाते हैं। क्लैट पीजी में कुल 120 सवाल और क्लैट यूजी में 150 सवाल होते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की होती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
