एजुकेशन

Bihar Police Constable Result 2024 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी, 106955 उम्मीदवार पास, यहां करें चेक

CSBC Bihar Police Constable Result 2024 Declared: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी हुआ है। इस लिखित परीक्षा में कुल 106955 उम्मीदवार पास हुए हैं।

Image

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

Photo : iStock

CSBC Bihar Police Constable Result 2024 Declared: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी हुआ है। इस लिखित परीक्षा में कुल 106955 उम्मीदवार पास हुए हैं। लंबे इंतजार के बाद बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट (CSBC Bihar Police Constable Written Exam Result 2024) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों में से 511 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है।

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2023 को शुरू हुई थी। इस भर्ती के लिए कुल 18 लाख 33 हजार 387 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 27 हजार 672 आवेदन रद्द कर दिया गया। वहीं 14,484 अपूर्ण आवेदन को हटाने के बाद 17,91,231 आवेदन पूर्ण पाए गए थे। इसके बाद 3511 आवेदन समीक्षा के बाद अस्वीकृत किए गए। अंत में 17,87,720 वैध आवेदन पाए गए थे। इन सभी का रिजल्ट जारी किया गया है।

Bihar Police Constable Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले CSBC की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जांए।
  • वेबसाइट की होम पेज पर ही Results: Written Examination Result for Shortlisting of Candidates for PET (Advt. No. 01/2023 – Constable in Bihar Police) नोटिस मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करने पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • इसमें पास हुए अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं।
CSBC Bihar Police Constable Result 2024 PDF

Bihar Police Constable PET Date: कब होगा फिजिकल टेस्ट?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए गृह रक्षक वर्ग के लिए कुल 21385 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article