एजुकेशन

Delhi School Closed: गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली! क्या बंद होने जा रहे 5वीं तक के सभी स्कूल?

Delhi School Closed Due to Pollution, Delhi School Closed Today News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भीषण प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने की मांग की है।

Image

Delhi School Closed

Delhi School Closed Due to Pollution, Delhi School Closed Today News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भीषण प्रदूषण से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता बुधवार को इस मौसम में पहली बार ‘गंभीर’ हो गई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 418 तक पहुंच गया। कई जगहों पर विजिबिलटी जीरो तक पहुंच गई। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने की मांग की है।

निजी और सरकारी स्कूल बंद करने की मांग

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने खतरनाक वायु गुणवत्ता से बच्चों को बचाने के लिए कक्षा 5वीं तक के निजी और सरकारी दोनों स्कूलों को बंद करने की मांग की है। उन्होंने प्रदूषण को नियंत्रित करने में दिल्ली सरकार की विफलता पर जोर देते हुए कहा कि पीएम 2.5 का स्तर 400 से अधिक हो गया है और पीएम 10 का स्तर 1,000 से अधिक हो गया है। सचदेवा ने कहा, 'दिल्ली एक गैस चैंबर बन गई है, जहां हर कोई खांस रहा है और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहा है।'

घोषणा का इंतजार

दिल्ली के स्कूलों ने एहतियात के तौर पर बच्चों के बाहर जाने पर रोक लगा दी है। उनमें से कई स्कूलों ने इनडोर प्रार्थनाएं करवाई हैं, खेल के मैदानों में जाने की संख्या सीमित कर दी है और मास्क पहनने को कहा है। हालांकि, छात्रों की सुरक्षा और सेहत के लिए यह पर्याप्त नहीं है। दिल्ली एनसीआर में चारों ओर धुएं की धुंध छाई हुई है, जो कोहरे का रूप ले रही है। हालांकि, अभी तक दिल्ली में स्कूलों की छुट्टियों की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article