CLAT Admit Card 2024, CLAT Exam Date 2024: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) ने कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT) यूजी व पीजी 2024 का एडमिट कार्ड आज यानी 21 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने क्लैट एग्जाम के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CLAT Admit Card 2024
CLAT Exam 2024 Date: कब होगी क्लैट यूजी व पीजी परीक्षा
कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट यूजी व पीजी का आयोजन 3 दिसंबर को किया जाएगा। क्लैट यूजी परीक्षा में क्वांटिटेटिव टेक्नीक, करंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, इंग्लिश, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग से 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download CLAT Admit Card 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- फिर CLAT Admit Card 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी क्लैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT UG & PG Exam 2024: कहां मिलेगा दाखिला
कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देश के 22 विधि विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इस साल क्लैट यूजी व पीजी का स्कोर दिल्ली विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय लॉ प्रोग्रम में एडमिशन के लिए भी मान्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
