Chhattisgarh schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज, स्कूलों में कला-संस्कृति पर होंगे विशेष पाठ

Chhattisgarh schools: छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्र छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक स्थानीय कला, संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से जुड़े विशेष पाठ पढ़ेंगे, जिससे नयी पीढ़ी अपनी माटी और संस्कृति से गहरे से जुड़ सकेगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Chhattisgarh schools: छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों को अब कक्षा 6 से 12वीं तक राज्य की कला, संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन से जुड़ी विशेष पाठ्य सामग्री पढ़ने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों को अपनी स्थानीय जड़ों, विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ना है। स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में एक व्यापक पहल कर रहा है।

Chhattisgarh Schools Special Lessons

Chhattisgarh Schools Special Lessons: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में कला-संस्कृति पर होंगे विशेष पाठ

अधिकारियों ने बताया कि इसी उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), शंकर नगर, रायपुर में 24 से 26 अगस्त तक त्रि-दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर केंद्रित ’आर्ट रिपोजिटरी’ तैयार करने के लिए प्रदेशभर के साहित्यकार, विषय-विशेषज्ञ, संस्कृतिविद, शोधकर्ता एवं जनसंचार विशेषज्ञ सहभागिता कर रहे हैं।

End of Feed