रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज का नजारा काफी खास था। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ बोर्ड की मेरिट में आए छात्र रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाला मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स काफी एक्साइटेड दिखे। सीएम ने पहले ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹1 लाख के नकद इनाम और इस तरह के अनूठे अनुभवों की घोषणा की थी।
Chhattisgarh raipur
छात्रों को दिया ये तोहफा
बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस पहल के तहत, छात्रों के लिए मुफ्त टिकट, परिवहन और भोजन जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। स्टेडियम पहुंचे एक छात्र ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि
'मैं बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि यह मेरा पहली बार है जब मैं स्टेडियम में बैठकर मैच देखूंगा। मैं RCB को सपोर्ट कर रहा हूं... इस बेहतरीन पहल के लिए मैं मुख्यमंत्री जी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में सेकेंड रैंक पाने वाली 12वीं की छात्रा ने कहा कि वे बहुत एक्साइटेड है। उन्होंने कहा कि मैं आरसीबी को सपोर्ट करूंगी। मैंने कभी सोचा नहीं था कि लाइव मैच देखूंगी। मुख्यमंत्री ने हमारे बारे में सोचा और ऐसे में मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहूंगी।
मेधावी छात्रों को मिला प्रोत्साहन
राज्य सरकार ने बोर्ड टॉपर्स के मनोबल को बढ़ाने के लिए यह विशेष व्यवस्था की थी। इस दौरान छात्रों को लाने-ले जाने के लिए विशेष बसों और ठहरने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई थी। सीएम ने पहले ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹1 लाख के नकद इनाम और इस तरह के अनूठे अनुभवों की घोषणा की थी। लंबे समय के बाद रायपुर में आईपीएल की वापसी हुई है, जिसमें आरसीबी अपने दो 'होम मैच' इसी मैदान पर खेल रही है।
बताते चलें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से मेधावी छात्रों को आमंत्रित किया था, जिसमें ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी शामिल थे।
