Education News in Hindi: इस राज्य में 9वीं पास को निःशुल्क साइकिल और 12वीं पास को मिलेगा यह उपहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2024, 03:48 PM IST

Education News in Hindi: छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र व छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के अब नौवीं के सभी छात्रों को निःशुल्क साइकिल मिलेगी तो वहीं 12वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी।

Education News in Hindi: छत्तीसगढ़ में भाजपा के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित नई सरकार ने बड़े बदलाव के साथ आमजन की जरुरतों को ध्यान में रखकर फैसले लेने का अभियान तेज कर दिया गया है। अब, नौवीं के सभी छात्रों को निःशुल्क साइकिल मिलेगी तो वहीं 12वीं तक पढ़ने वाले छात्रों को पाठ्यपुस्तकें दी जाएंगी। राज्य के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें बड़े फैसले लिए गए। इसमें से एक स्कूली छात्रों से जुड़ा हुआ है।

education news toay

छत्तीसगढ़ एजुकेशन न्यूज (image - canva)

सभी वर्ग के बच्चों को निशुल्क मिलेगा उपहार

End of Feed