Haryana Board Date Sheet: कक्षा 10 और 12 की डेटशीट में बदलाव, bseh.org.in पर HBSE बोर्ड का अपडेट

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 3, 2023, 05:28 PM IST

HBSE Date Sheet 2023: एचबीएसई डेट शीट 2023 में बदलाव किया गया है और संशोधित किए गए टाइम टेबल के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी 2023 से शुरू होने वाली हैं। यहां पर हरियाणा बोर्ड डेट शीट पीडीएफ और परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

Haryana Board 10th and 12th Date Sheet: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, एचबीएसई डेट शीट 2023 के अंदर बदलाव किया गया है। BSEH डेट शीट को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए संशोधित किया गया है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in की मदद से संशोधित डेट शीट चेक कर सकते हैं। शैक्षणिक / ओपन स्कूल / रेगुलर / पुन: अपीयर / अतिरिक्त सुधार / मर्सी चांस के लिए हरियाणा बोर्ड परीक्षा डेट में बदलाव किया गया है। यहां पर हरियाणा बोर्ड डेट शीट पीडीएफ और परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

HBSE Date Sheet 2023

हरियाणा बोर्ड डेटशीट 2023

एचबीएसई डेट शीट 2023 (HBSE Time Table):

संशोधित डेटशीट के अनुसार एचबीएसई कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा 25 मार्च, 2023 को खत्म होंगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 28 मार्च 2023 को खत्म होंगी।

End of Feed