Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान 3 के लैंडर कैमरे ने ली चांद की सुदर तस्वीरें....जानें क्या होता है लैंडर व रोवर

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 22, 2023, 03:35 PM IST

Chandrayaan 3 Picture from Space: चंद्रयान 3 की लैंडिंग में कुछ घंटे का वक्त बचा है, ऐसे में ISRO ने 70 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंडर कैमरे से ली गई तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें देख कर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। आइये जानते हैं क्या होता है लैंडर व रोवर

Chandrayaan 3 Picture from Space: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही इतिहास के पन्ने में नाम दर्ज कराने वाला है, चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को छोड़ा गया था, जो कि 23 अगस्त को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड करने वाला है, इस समय चंद्रयान 3 चांद से महज 25 किमी के पास है, ऐसे में चंद्रयान 3 ने चांद की बेहतरीन पिक्सर्च भेजना शुरू कर दिया है। इन फोटो को लैंडर के कैमरे से लिया गया है, आइये जानें क्या होता है लैंडर व रोवर

Chandrayaan-3 Mission

चंद्रयान 3: जानें क्या होता है लैंडर व रोवर (image - canva)

चांद की तस्वीर

चंद्रयान-3 मिशन पूरा होने को है, चंद घंटो के बाद चंद्रयान 3 चांद की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस बीच चंद्रयान 3 के लैंडर ने तस्वीरें भेजना शुरू कर दिया है, जी हां, चांद की सतह से लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई लैंडर ने कुछ तस्वीरें ली हैं, जिन्हें देखकर हर भारतीय का सीना चौड़ा हो जाएगा।

End of Feed