CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने समूह-1, तृतीय श्रेणी (अभियांत्रिकी सेवा) के अंतर्गत सब-इंजीनियर (Sub-Engineer) पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा सब-इंजीनियर की 215 रिक्तियों को भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। CGSSB द्वारा जारी नोटिस में आवेदन की तिथियों की जानकारी नहीं है, लेकिन इसमें बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। अगर आप भी सिविल, विद्युत और विद्युत/यांत्रिकी शाखाओं में सरकारी इंजीनियरिंग सेवा का अवसर तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि विस्तृत नोटिफिकेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
CGSSB Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)
रिक्त पदों का विवरण
शॉर्ट नोटिस के अनुसार कुल 215 सब-इंजीनियर पदों पर भर्ती प्रस्तावित है -
| सब-इंजीनियर (सिविल) | 197 पद |
| सब-इंजीनियर (विद्युत) | 17 पद |
| सब-इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिकी) | 1 पद |
CGSSB Recruitment 2026
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Haryana TET 2026 के लिए 27 नवंबर तक पूरा करें आवेदन
कब आयोजित होगी परीक्षा
CGSSB ने भर्ती के लिए जारी नोटिस में बताया है कि सब इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 मार्च 2027 को होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, जो उम्मीदवार इसके लिए सफलतापूर्वक आवेदन करते हैं वह परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।
- जरूर दस्तावेज पहले से करें तैयार
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर
- शैक्षणिक दस्तावेज
- जाति प्रमाण पत्र
- दिव्यांग प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- वैध फोटो आई़डी
नोट - उम्मीदवारों को सलाह है कि अपना श्रेणी प्रमाण पत्र की वैधता चेक करें और आवश्यकता होने पर उसे तुरंत रि-न्यू करवाएं, ताकि आवेदन के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
आधिकारिक वेबसाइट से कर पाएंगे आवेदन
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in से एप्लाई कर पाएंगे। इसके साथ ही भर्ती के संबंध में विस्तृत नोटिफिकेशन भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा। इसमें आवेदन की तिथि, एलजीबीटी, परीक्षा का सिलेबस और डेट, आवेदन शुल्क और भर्ती से संबंधित अन्य शर्तों का पूरा विवरण दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें। आयोग द्वारा विस्तृत नोटिस जारी करने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
