CGPSC Prelims Result 2024: जारी होने जा रहा छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें कितना होगा कट ऑफ

CGPSC Prelims Result 2024, CGPSC PCS Prelims Cut Off 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां संभावित कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

CGPSC Prelims Result 2024, CGPSC PCS Prelims Cut Off 2024: छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट (CGPSC PCS Prelims Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

CGPSC Prelims Result 2024

CGPSC Prelims Result 2024

CGPSC Prelims Result 2024 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयजोन 11 फरवरी को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

End of Feed