CGBSE 10th 12th Result 2025: जारी होने जा रहा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

CGBSE 10th 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई।

CGBSE 10th 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको CG10 या CG12 स्पेस Roll Number टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपको मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

CGBSE 10th 12th Result 2025

CGBSE 10th 12th Result 2025

Chhattisgarh Board Result 2025: मार्च में हुई थी परीक्षा

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 24 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीजीबीएसई रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed